IPL 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा फैसला, 17 खिलाड़ी रिटेन और 9 को किया रिलीज

 

mahendra india news, new delhi
आईपीएल 2027 को सरगर्मी तेज हो गई है। आईपीएल राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आईपीएल 2027 के लिए अपने रिटेन किए खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट जारी की है। फ्रेंचाइजी ने अपने स्‍क्‍वाड में बदलाव किये हैं। बता दें कि वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाज शिमरोन हेटमायर को रिलीज करना राजस्‍थान रॉयल्‍स का सबसे चौंकाने वाला निर्णय रहा।


आईपीएल मेें राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 17 खिलाड़‍ियों को रिटेन किया जबकि 9 खिलाड़‍ियों को रिलीज कर दिया। रॉयल्‍स ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर मनीमरण सिद्धार्थ को लखनऊ सुपरजायंट्स से ट्रेड कर लिया है। मोहम्मद को एलएसजी ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह 8 करोड़ रुपये में आरआर से जुड़े। वहीं, सिद्धार्थ 75 लाख रुपये में आरआर का हिस्‍सा बने।

इसी के साथ ही राजस्‍थान रॉयल्‍स ने इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को लखनऊ सुपरजायंट्स से 2.4 करोड़ रुपये में ट्रेड किया। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि रियान पराग आगामी सीजन में टीम की कप्‍तानी जारी रखेंगे। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने यशस्‍वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल और जोफ्रा आर्चर को रिटेन करके अपना मजबूत स्‍क्‍वाड बरकरार रखा।

आपको बता दें कि राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 16 दिसंबर 2026 को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी में 27.05 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। रॉयल्‍स को छह स्‍थान भरने की दरकार है, जिसमें तीन विदेशी खिलाड़‍ियों की जगह शामिल है। फिलहाल, राजस्‍थान रॉयल्‍स में कुल 19 खिलाड़ी हैं।

इन्हें किया रिलीज
राजस्‍थान रॉयल्‍स ने कुल 9 खिलाड़‍ियों को रिलीज किया। इनके नाम हैं - तुषार देशपांडे, एडम मिलने, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह, क्‍वेना मफाका, विग्‍नेश पुथुर, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह और एमनजोत सिंह चहल।

रिटेन खिलाड़ी यह किए 
यशस्‍वी जायसवाल, अमन राव पेराला, डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरैल, लुहान ड्री प्रीटोरियस, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, यश राज पूंजा, जोफ्रा आर्चर, मोहम्‍मद शमी, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्‍नोई, मनिमारन सिद्धार्थ, ब्रीजेश शर्मा, संदीप शर्मा और सुशांत मिश्रा।