सिरसा में महिला हिंसा के खिलाफ निकली ऑरेंज रैली, सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश
mahendra india news, new delhi
महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब आॅफ सिरसा डायमंड की ओर से सिरसा मिडटाउन और सिरसा स्टार्स के संयुक्त सहयोग से आॅरेंज रैली निकाली गई। रैली को डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी शैलजा तनेजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सदस्याएं आॅरेंज कैप पहनकर शामिल हुईं और हाथों में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से जुड़े जागरूकता संदेश लिए हुए थीं।
रैली के माध्यम से समाज को महिलाओं के प्रति हिंसा के खिलाफ एकजुट होने और सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध करवाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ईएसओ नीता पुरी सहित क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं। आयोजकों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। रैली के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।