हरियाणा दिवस पर कुरुक्षेत्र पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM नायब सैनी बोले- 60 साल में प्रदेश ने तय किया पिछड़ेपन से प्रगति तक का सफर
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस समारोह में की शिरकत
समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन
कुरुक्षेत्र की धरती पर हरियाणा सरकार और प्रदेश की पौने तीन करोड़ लोगों की ओर से राष्टृपति जी का दिल से स्वागत और अभिनंदन- मुख्यमंत्री
हमारा प्रदेश अपने गठन के 60 वर्ष पूर्ण करके हीरक जयंती मना रहा है
इस अवसर पर आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री
माननीय राष्ट्रपति का मुख्य अतिथि के रूप में पधारना हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय
आपकी यात्रा हर उस बेटी का हौसला जो बड़ा सपना देखती है- मुख्यमंत्री
वर्ष 1966 में आज ही के दिन हरियाणा बना- मुख्यमंत्री
हरियाणा की पहचान मेहनती किसान, बहादुर जवान, धाकड़ खिलाड़ी और सशक्त नारी
हरियाणा की बेटियां भी हर क्षेत्र में हरियाणा का मान बढ़ा रही है- मुख्यमंत्री
राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 पदक और एशियाई खेलों में 32 पदक देश की झोली में डाले
दुनिया में जब भी तिरंगा ऊंचा लहराता है उसमें हरियाणा की मिट्टी की खुशबू होती है
हरियाणा देश के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.34 प्रतिशत
देश की जीडीपी में हरियाणा का योगदान लगभग 3.6 प्रतिशत- मुख्यमंत्री
देश में बनने वाली हर तीन में से दो पैसेंजर कारें हरियाणा में बनती हैं
जब दुनिया की थाली में बासमती की खुशबू पहुंचती है तो उसमें हरियाणा का योगदान 60% से भी अधिक
आज हम उन सभी महान लोगों को नमन करते हैं जिन्होंने आधुनिक हरियाणा की नींव रखी- मुख्यमंत्री
60 वर्षों में हमने पिछड़ेपन से प्रगति का लंबा सफर किया है तय- मुख्यमंत्री
हमारा हरियाणा तरक्की के साथ इंसानियत, विकास के साथ भाईचारा और आधुनिकता के साथ अपने संस्कार कभी नहीं छोड़ेगा
राष्ट्रपति महोदया का एक बार फिर से दिल से स्वागत और अभिनंदन- मुख्यमंत्री
सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस और हीरक जयंती की एक बार फिर बहुत-बहुत बधाई- मुख्यमंत्री