आईपीएल में आज हैदराबाद के खिलाफ पंजाब को दिखाना होगा दम, हैदराबाद की नजरें वापसी पर

 
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में उलटफेर  देखने को मिल रहा है। चेन्नई व दिल्ली के बीच मंगलवार को मुकाबला हुआ। संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच हुई शतकीय सांझेदारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने संघर्ष करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। चेन्नई ने 17.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

आईपीएल में आज हैदराबाद व पंजाब के बीच मुकाबला है। पिछले 2 मैचों में बल्लेबाजों की विफलता के कारण हार का सामना करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को वापस पटरी पर लाना है तो सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध आईपीएल-2026 मुकाबले में फिर से अपनी आक्रामक लय हासिल करनी होगी।

इस सीजन में लगातार 6 मुकाबले जीतने वाली पंजाब की टीम पिछले 2 मुकाबले में लडख़ड़ा गई है। इन मैचों में हार ने उसकी उन कमजोरियों को उजागर किया है जिन्हें वह जल्द से जल्द दूर करना चाहेगी।

गुंजाइश नहीं गलतियों की 
पंजाब की टीम नौ मुकाबले में 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन अब गलतियों की गुंजाइश काफी कम हो गई है, क्योंकि आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस सभी उससे केवल एक अंक पीछे हैं। बल्लेबाजों की नाकामी के कारण पंजाब किंग्स को पिछले कुछ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब के प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली की युवा तिकड़ी की आक्रामक रणनीति लापरवाही में बदल गई है। इससे टीम को शुरुआती झटके सहने पड़े और मध्य क्रम को पारी संभालने की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।


वहीं वापसी की फिराक में हैदराबाद
तीसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 विकेट से मिली हार से उबरने के लिए बेताब होगी। इस हार से उसकी लगातार 5 मुकाबले की जीत का सिलसिला टूट गया। इससे पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का अवसर भी गंवा दिया था।


उसे मुकाबले में ट्रेविस हेड और ईशान किशन को छोडक़र बाकी बल्लेबाज नहीं चल पाए। लेकिन सनराइजर्स की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है जिसमें हेड और किशन के अलावा अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे धुरंधर बल्लेबाज शामिल हैं। कप्तान पैट कमिंस की वापसी से सनराइजर्स की गेंदबाजी को मजबूती मिली है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-:
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कप्तान पैट कमिंस, सलिल अरोड़ा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टन, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, ज ेराल्ड कोएट्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, इशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

पंजाब किंग्स की टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फग्र्युसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, पाइला तहिजनपवच्रविनाश, विष्णु विनोद।