SIRSA की बेटी राजवीर कौर ने न्यूजीलैंड में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बनाया स्थान

 

 सिरसा जिले के छोटे से गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी सरदार जयमल सिंह संधू की सुपुत्री राजवीर कौर, पत्नी जगसीर सिंह ने न्यूजीलैंड में रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गणित विषय की अध्यापिका के रूप में कार्यरत राजवीर कौर ने अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के साथ आॅनलाइन माध्यम से एमएससी मैथमेटिक्स की मास्टर डिग्री पूरी की और पूरे विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। राजवीर कौर की इस सफलता से उनके जीवनसाथी जगसीर सिंह और पूरा परिवार अत्यंत गौरवान्वित एवं प्रसन्न है।

उन्होंने कहा कि राजवीर कौर ने विदेश में रहते हुए भी भारतीय शिक्षा के महत्व को समझा और अपनी मेहनत, लगन एवं समर्पण से शानदार सफलता हासिल की। अपनी उपलब्धि पर मेरिट होल्डर राजवीर कौर ने बताया कि गणित विषय में मास्टर डिग्री उनके करियर को नए आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विशेष रूप से अपने पिता, जीवनसाथी जगसीर सिंह तथा आॅनलाइन मेंटर एवं शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका को दिया।

राजवीर कौर की इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका ने उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि राजवीर कौर की सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है, जो विदेशों में रहकर भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना देखते हैं।
 

घूमने-फ़िरने की जगहें

परिवार

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका