हरियाणा की शेरनी सान्या यादव महेंद्रगढ़ जापान में दिखाएगी दमखम, 28 सितंबर को आइची-नगोया एशियन गेम्स में करेगी कमाल
mahendra india news, new delhi
सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 अगस्त 2003 को जन्मी हरियाणा की युवा डिस्कस थ्रो स्टार सान्या यादव महेंद्रगढ़ अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। वह 28 सितंबर को आइची-नगोया, जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय दल की तरफ से डिस्कस थ्रो में अपना जलवा बिखेरेंगी।
पिछले 7 वर्षों के करियर में सान्या ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 बड़े पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है।
सत्यवीर धनखड ने सान्या यादव महेंद्रगढ़ की प्रमुख उपलब्धियाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने के बाद अब सान्या की नजरें एशियन गेम्स के पदक पर टिकी हैं
- 2019-20 में 65वें नेशनल स्कूल गेम्स में 44.25 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक।
- 2020 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 39.42 मीटर के साथ कांस्य पदक।
- 2022-23 में 20वें नेशनल फेडरेशन कप में 44.88 मीटर के साथ रजत पदक।
- गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 47.31 मीटर के साथ स्वर्ण पदक।
- 2024 में 63वीं नेशनल ओपन चैंपियनशिप, बैंगलोर में 49.84 मीटर के साथ कांस्य पदक।
- 2024 में चौथी नेशनल ओपन अंडर-23 चैंपियनशिप, पटना में 50.59 मीटर के साथ स्वर्ण पदक।
- 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मीट, भुवनेश्वर में 48.42 मीटर के साथ रजत पदक।
- 2025 में खेलो यूनिवर्सिटी गेम्स, जयपुर में स्वर्ण पदक।
- 2025 में ओपन नेशनल में कांस्य पदक।
- 2025 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2026 में इंटर स्टेट चैंपियनशिप, भुवनेश्वर में रजत पदक जीतकर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।