ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल शक्कर मंदोरी के छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां में ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल शक्कर मंदोरी के छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अनेक गोल्ड मैडल जीते।
रेस्लिंग में अंडर 14 में हिमांशु, नव्या और कोशिका ने प्रथम स्थान, अंडर 17 में आशीष, भावना और अनिशा ने प्रथम स्थान, शॉटपुट में अर्पित ने द्वितीय स्थान, डिस्क थ्रो में अनुमित ने द्वितीय स्थान, बैडमिंटन डबल में अंडर 14 में रोहित और मुकेश ने द्वितीय स्थान, अंडर 19 में प्रिंस और आसिफ़ ने प्रथम स्थान, बैडमिंटन सिंगल में अंडर 14 में रितुल ने प्रथम स्थान, रिले रेस में काम्या, मीनाक्षी, दिशिता और लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान, शॉटपुट में लक्ष्मी ने द्वितीय, बैडमिंटन में तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या उपासना सभरवाल और स्कूल प्रबंधक देशबंधु बैनीवाल ने सभी छात्रों और अध्यापकों को बधाई दी।