193 रनों पर सिमटी INDIA टीम, श्रीलंका को मिला 372 रनों का टारगेट
गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 193 रनों पर सिमटी INDIA टीम, श्रीलंका को मिला 372 रनों का टारगेट , 49वें ओवर की 5वीं गेंद पर आशिता फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को कुमार के हाथों कैच करा INDIA पारी को 193 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त थी और इसलिए उसने श्रीलंका के सामने 372 रनों का टारगेट रखा है।
ऋषभ पंत को लाहिरू कुमारा ने अपना शिकार बनाया। कुमारा की बाउंसर पर पंत ने पुल करना चाहा और शॉट खेलते ही वह गिर गए। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में गई। विकेटकीपर डिकवेला ने आसान से कैच लपक लिया। पंत 69 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रन बनाने में सफल रहे।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों ने श्रीलंका को परेशान किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए और 284 रनों पर ढेर हो गए। =