INDIA टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; ईशान की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

 

mahendra india news, new delhi

इंडिया टीम आज शनिवार को द्वितीय टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर कुछ ही समय में उतरेगी। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इसी मैदान पर सीरीज का प्रथम मैच हुआ था जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। 

आपको बता दें कि इंडिया टीम की नजरें 5 मुकाबलों की सीरीज में अपनी बढ़त को दोगुनी करने पर होंगी।  हालांकि, टीम इंडिया के लिए दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा क्योंकि पहले मुकाबे में बेहद करीब आकर हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम घायल शेर की तरह वापसी की फिराक में है। 

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन