आईपीएल में बेंगलुरु और गुजरात के बीच फाइनल जंग आज, मैच अगर बरसात की वजह से रद हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें अहमदाबाद का मौसम
The IPL final between Bangalore and Gujarat is today. If the match is abandoned due to rain, who will be crowned champion? Find out the weather in Ahmedabad
आईपीएल में आज बेंगलुरु और गुजरात के बीच फाइनल जंग होगी। इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इसी बीच देश में इस समय कई जगहों पर प्री मानसून की बारिश हो रही है और कहीं पर होने की संभावना है। आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। फाइनल मुकाबले से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है।
अगर फाइनल मुकाबले के दौरान बरसात होगी तो क्या होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अहमदाबाद का मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है? अगर बरसात होती है तो कौन फाइनल में विजेता घोषित किया जाएगा? जानिए
बेंगलुरु और गुजरात के बीच फाइनल जंग
2026 आईपीएल के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु और गुजरात के बीच होने वाला है। आरसीबी बेहतर रन रेट के कारण से अंत तालिका में प्रथम स्थान पर रही थी। गुजरात भी पीछे नहीं थी और उनके भी 18 अंक थे। बेंगलुरु ने सारेे सीजन आक्रामक रवैया अपनाया है, तो वहीं गुजरात ने संयम के साथ खेल दिखाया है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
आईपीएल 2026 फाइनल के लिए रिजर्व डे का नियम
आपको बता दें कि आईपीएल फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक दिन का रिजर्व डे रखा है। अगर ऐसे में पहले दिन फाइनल मुकाबला बरसात के कारण नहीं हो पाता है, तो रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले 2023 में भी फाइनल रिजर्व डे पर खेला गया था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया था। वह मुकाबला भी अहमदाबाद में ही होगा।
रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मुकाबला तो कौन बनेगा विजेता?
इसी के साथ ही अगर आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रिजर्व डे पर भी नहीं हो पाता है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। बेंगलुरु अंक तालिका में प्रथम स्थान पर थी और आईपीएल के नियम के मुताबिक लीग स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को ट्रॉफी मिलेगी।
अहमदाबाद का आज कैसा रहेगा मौसम
आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान अहमदाबाद के मौसम की बात करें, तो बरसात की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में मुकाबला प्रथम दिन यानि आज ही पूरा हो सकता है।