आईपीएल में दिल्ली के लिए होगी ये बड़ी चनौती, डीसी-आरसीबी की आज टक्कर, अरुण जेटली की पिच का ऐसा है मिजाज
आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले हो रहे हैं। कोलकाता ने गुजरात को हारा दिया। आईपीएल के 39वें मैच में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला यह मैच हाई स्कोरिंग की संभावना है। एक तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली लय हासिल करने के लिए जूझ रही है, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की आरसीबी सीजन की सबसे खतरनाक टीम बनकर उभरी है।
वैसे देखे इस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का अभियान मिला-जुला रहा है। 7 मुकाबले में 3 जीत और 4 हार के साथ टीम अंक तालिका में संघर्ष कर रही है। पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल के रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 152 रन के बावजूद टीम 265 का टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई थी। दिल्ली की बल्लेबाजी में दम दिखा, लेकिन गेंदबाजी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई। लुंगी एनगिडी के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इसी के साथ ही आरसीबी इस सीजन सबसे संतुलित टीम दिख रही है। कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप में टीम ने हर डिपार्टमेंट में कमाल किया है।
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की फॉर्म के दम पर आरसीबी लगातार 200+ का आंकड़ा बना रही है। गेंदबाजी में भी टीम के पास मुकाबले विनर मौजूद हैं। दिल्ली को आईपीएल में बना रहने के लिए हर हालत में मुकाबला जीतना होगा।
अरुण जेटली की पिच कैसा खेलेगी?
आपको बता दें कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए बहुत ही अच्छी है। इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 529 रन बने थे, जो पिच के पूरी तरह फ्लैट होने का सबूत है। रात्रि में होने वाले इस मुमाबले में ओस के कारण गेंदबाजों के लिए काम और परेशानी वाला हो जाएगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा।
दिल्ली की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम में कप्तान अक्षरख्, पृथ्वी शॉ, विकटकीपर केएल राहुल, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम में कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, जैकब बेटेल, विकटकीपर जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल ड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल