आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से, लखनऊ के लिए सिर्फ दो अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि...
आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं बड़े उल्टफेर भी देखने को मिल रहे हैं। आईपीएम में आज रविवार को 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटंस से टक्कर होगी, जिसमें मेजबान टीम लखनऊ के सामने अपने घरेलू मैदान पर जीत का सिलासिल शुरू करने की चुनौती है। आईपीएल की 2 सबसे नई टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें जीटी ने 4, जबकि एलएसजी ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में रविवार दोपहर 3:30 बजे होने वाले मैच में लखनऊ के लिए सिर्फ 2 अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि घर में लगातार हार को जीत में बदलने की परीक्षा भी है। पिछले वर्ष दोनों मैचों में लखनऊ ने गुजरात को हराया था। ऐसे में हालिया रिकॉर्ड एलएसजी के पक्ष में है।
प्रदर्शन चिंता का विषय घरेलू पिच पर
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इकाना स्टेडियम में 2022 से अब तक कुल 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि 9 मुकाबलों में विजय हासिल की है। एक मुकाबला रद हो गया था। पिछले वर्ष एलएसजी को इकाना में हुए 7 मुकाबलों में 5 में 5 में शिकस्त झेलनी पड़ी, सिर्फ 2 विजय उसके खाते में आई। एलएसजी ने भले ही बाहर के मैचों में संतुलित प्रदर्शन किया हो, लेकिन अपने घर में टीम बार-बार दबाव में नजर आई है।
इन पर बड़ी जिम्मेवारी
लख्खनऊ पहले मुकाबले में ऋषभ पंत ने मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआती थी, लेकिन कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके बाद टीम प्रबंधन ने पिछले 2 मुकाबलों में अपनी सफल सलामी जोड़ी को उतारा। हालांकि, अभी तक मिचेल मार्श और एडन मार्करम कोई विशेष रंग नहीं दिखा पाए है, लेकिन आंकड़ों पर ध्यान दें तो मार्श और मार्करम गुजरात के विरुद्ध कामयाब रहे हैं। जीटी के विरुद्ध दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 150 से अधिक है, जो लखनऊ के लिए बढिय़ा।
गुजरात की टीम दे सकती है कड़ी टक्कर
आईपीएल में गुजरात टाइटंस इस सीजन में ठीकठाक खेल रही है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाडय़िों का अच्छा तालमेल है, जो किसी भी परिस्थिति में मुकाबले का रुख बदल सकते हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा ने पूरन को टी-20 मैचों में 4 बार आउट किया है। इसके अलावा राशिद खान के साथ तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा व मोहम्मद सिराज के सामने भी लख्खनऊ के खिलाड़ी पूरन का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में गुजरात की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने लखनऊ के बल्लेबाजों की काफी परीक्षा होगी। वहीं, गुजरात की बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स के साथ पिछले मुकाबलों में दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक जडऩे वाले वॉशिंगटन सुंदर के कंधों पर होगा।