आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने में मचाई तबाही, शतक से चूके फिर भी बना दिए 11 रिकॉर्ड

 
mahendra india news, new delhi

राजस्थान ने हैदाराबाद के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान था तो वह था वैभव सूर्यवंशी का। वैभव ने एक ही दिन में कई इतिहास भी रच दिए हैं। हालांकि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने से चूक गये, लेकिन उन्‍होंने रिकॉर्ड्स का अंबार लगा दिया है। आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स के सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ 334.48 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की, वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों पर 97 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्‍के लगाए। 

आपको बता दें कि IPL  में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ गेल ने 30 गेंदों पर शतक लगाया था।  वैभव सूर्यवंशी भले ही यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, पर उन्‍होंने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। वैभव सूर्यवंशी  और यशस्‍वी के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई।

आपको बता दें कि 125 रनों की साझेदारी आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में दूसरी सबसे बड़ी सलामी साझेदारी है। इससे पहले 2011 के IPL फाइनल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की ओर से मुरली विजय और माइक हसी ने RCB के खिलाफ 159 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी के 97 रन IPL नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में राजस्‍थान के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले 2022 के दूसरे क्वालीफायर में RCB के खिलाफ जोस बटलर ने 106* रन बनाए थे।

एक IPL सीजन में सर्वाधिक पावरप्ले रन

  • 490: वैभव सूर्यवंशी (2026)*
  • 467: डेविड वार्नर (2016)
  • 402: ट्रेविस हेड (2024)
  • 402: साई सुदर्शन (2025)
  • 382: एडम गिलक्रिस्ट (2009)

नॉकआउट/प्लेऑफ में एक पारी में सर्वाधिक 6

  • 11*: वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, जयपुर, 2026*
  • 10: शुभमन गिल बनाम MI, अहमदाबाद, 2023
  • 9: रजत पाटीदार बनाम GT, धर्मशाला, 2026

IPL की एक पारी में सर्वाधिक बार 10+ छक्के लगाना

  • 4 बार: क्रिस गेल
  • 4 बार: वैभव सूर्यवंशी*
  • 2 बार: अभिषेक शर्मा
  • 2 बार: फिन एलन

नॉकआउट/प्लेऑफ में (1-6) ओवरों में 50+ स्कोर

  • 87 - सुरेश रैना बनाम PBKS, 2014
  • 74 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम DD, 2009
  • 60 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026*

IPL में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक 50 रन

  • 6 - अभिषेक शर्मा
  • 5 - निकोलस पूरन
  • 5 - वैभव सूर्यवंशी*

IPL में पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • 6 बार: डेविड वार्नर
  • 5 बार: वैभव सूर्यवंशी
  • 4 बार: ट्रेविस हेड

एक सीजन में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स

  • वैभव सूर्यवंशी: 65 सिक्‍स (2026)
  • क्रिस गेल: 59 सिक्‍स (2012)
  • आंद्रे रसेल: 52 सिक्‍स (2019)
  • अभिषेक शर्मा: 43 सिक्‍स (2024)

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी

  • 16 - सुरेश रैना Vs पंजाब किंग्‍स, वानखेड़े, 2014
  • 16 - वैभव सूर्यवंशी Vs सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लनपुर, 2026*
  • 17 - एडम गिलक्रिस्ट Vs दिल्‍ली कैपिटल्‍स, सेंचुरियन, 2009
  • 20 - एमएस धोनी Vs मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, 2012
  • 21 - ड्वेन स्मिथ Vs चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, दिल्ली, 2013
  • 21 - वीरेंद्र सहवाग Vs चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, वानखेड़े, 2014
  • 21 - रजत पाटीदार Vs गुजरात टाइटंस, धर्मशाला, 2026

एक IPL सीजन में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

  • 680 - वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)*
  • 625 - यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
  • 616 - शॉन मार्श (PBKS, 2008)
  • 573 - रियान पराग (RR, 2024)
  • 549 - प्रभसिमरन सिंह (PBKS, 2025)

एक IPL पारी में सर्वाधिक छक्के (भारतीय)

  • 12 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, 2026
  • 12 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, 2026 ELM
  • 11 - मुरली विजय (CSK) बनाम RR, 2010
  • 11 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम GT, 2025