महिला एशिया कप 2026, शेफाली की तूफानी पारी और स्पिनर्स की फिरकी के दम पर फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदा

 

mahendra india news, new delhi
 महिला एशिया कप 2026  शेफाली वर्मा के 64 रनों की पारी और स्पिनर्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर फाइनल में, टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल के श्रीलंका और पाकिस्तान

शेफाली के अलावा सभी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। हालांकि, टीम इंडिया ने किसी तरह 149 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। स्पिनर्स को âãUæØÌæ कर रही पिच पर बांग्लादेश के लिए 149 रनों का स्कोर काफी था।  बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बना ली है। ये महिला एशिया कप का 10वां संस्करण है और टीम इंडिया ने 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

शेफाली की तूफानी बल्लेबाजी
शेफाली वर्मा की आक्रामक अर्धशतकीय पारी और बांग्लादेश की खराब क्षेत्ररक्षण के कारण भारत ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में  को बांग्लादेश के विरुद्ध 5 विकेट पर 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मुश्किल पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष के बीच शेफाली ने 40 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।


अंत में हरमनप्रीत ने संभाला मोर्चा
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, जो आमतौर पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छी बल्लेबाज मानी जाती हैं, इस मुकाबले में लय हासिल करने के लिए जूझती रहीं। उन्होंने अपनी पहली 16 गेंदों पर सिर्फ चार रन बनाए। हालांकि, पारी के अंतिम चरण में उन्होंने लगातार 2 छक्के लगाकर कुछ हद तक इसकी भरपाई की और नाबाद 24 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए।