कालांवाली यूथ मैराथन में दौड़ेंगे युवा, 21 KM दौड़ के विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये
Nov 17, 2026, 12:46 IST
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
खेलो, दौड़ों, नशे को पीछे छोड़ो के संदेश के साथ 22 नवंबर को सुबह 6 बजे कालांवाली की अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के नजदीक से यूथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 21 किलोमीटर दौड़ की ओवरऑल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 37,500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार 10 किलोमीटर दौड़ की ओवरऑल श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आयु वर्ग के अनुसार अंडर-18, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इन सभी आयु वर्गों में 21 किलोमीटर दौड़ के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः 10 हजार, 7,500 और 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, 10 किलोमीटर दौड़ में आयु वर्ग के अनुसार प्रथम स्थान पर 7,500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 5 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 3 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
ऑनलाइन करवा सकते हैं पंजीकरण
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट https://KalanwaliHalfMarathon.com पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने युवाओं, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और नशामुक्त हरियाणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजिंदर सिंह ने कालांवाली यूथ मैराथन में भाग लेने के लिए युवाओं से किया आह्वान
कालांवाली में 22 नवंबर को आयोजित होने वाली यूथ मैराथन को लेकर युवाओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजिंदर सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से इस मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा खेल से जुड़ेगा तो नशे से दूर रह पाएगा। प्रत्येक युवा को खेलों के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। यूथ मैराथन आयोजन को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह सिरसा जिला के लिए एक बड़ा स्पोर्टस इवेंट हैं और इसमें अधिक से अधिक युवा भागीदार बने। सिरसा जिले के गांव संत नगर निवासी राजिंदर सिंह भारतीय हॉकी टीम के उभरते हुए प्रतिभाशाली मिडफील्डर हैं और वे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं।