1 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं किस व्यक्ति का जन्म किसका हुआ निधन

mahendra india news, sirsa भारत और विश्व इतिहास में 1 फरवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। इसी दिन कल्पना चावला स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन वैज्ञानिक शंभुनाथ डे जयंती भी है। जानिए 1 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं। जिन्हे जानकर आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी होगी।
जानिए 1 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स का आयोजन
1797 - लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।
1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1835 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।
1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।
1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई।
1908 - पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई
1922 - महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
1924 - यूएसएसआर ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
1924 - ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।
1941 - आर्मी डेंटल कॉर्प्स का गठन हुआ।
1949 प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण कर लिया।
1953 - नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
1958 - मिस्र और सीरिया को यूनाइटेड अरब रिपब्लिक में मिला दिया गया
1972 - भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण का गठन हुआ।
1974 - साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
1976 - राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार का गठन हुआ।
1977 - भारतीय तट रक्षक बल का गठन हुआ।
1977 - भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
1979 - 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1991 - अफग़़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने यूनियन कार्बाइड के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन को फऱार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली दिया गया।
1994 - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन।
1999 - पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह जंग के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।
2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
2007 - इफक़ो ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009 - चार देशों के पंजाब गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
2009 - मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
2012 - मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।
2019 - वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने 2019-20 का अंतरिम केन्द्रीय बजट संसद में पेश किया।
2019 - उत्तर कोरिया ने लिया सभी परमाणु सामग्री संवधन केंद्र नष्ट करने का संकल्प।
2019 - पाक ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘नसर’ का परीक्षण किया।
2019 - दीपेंद्र हुड्डा को फिर मिला श्रेष्ठ सांसद का सम्मान, हरियाणा के लोगों को किया समर्पित।
2020 - इराक में पिछले चार महीनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच मुहम्मद तौफीक अलावी को मुल्क का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
2020 - वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को शनिवार को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
2020 - राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रिका स्कॉटलैंड ने पुष्टि की है कि मालदीव राष्ट्रमंडल का 54वां सदस्य देश बन गया।
2021 - लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने सेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला।
2021 - भारत - कतर के बीच चौथा विदेश कार्यालय परामर्श वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया गया।
2021 - म्यांमार की मिलिट्री ने तख्तापलट कर दिया। देश में पिछले 10 साल से लोकतांत्रिक सरकार थी, जबकि इससे पहले 2011 तक यहां सैन्य शासन ही था।
2022 - भारत और रूस के बीच नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर परस्पर विचार-विमर्श हुआ।
2022 - झारखंड में एक अवैध कोयला खदान धंसने से कम से कम 13 मजदूरों की मौत व कई अन्य घायल हुए।
जानिए 1 फरवरी को किसका हुआ जन्म
1854 - अब्बास तैयबजी - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे
1861 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1899 - भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के 6 वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1915 - शंभुनाथ डे - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
1917 - एके हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार (1914 का भी वर्णन)।
1939 - कलाम अंजी रेड्डी - दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
1943 - एम. कीर्ति सिंह - मणिपुर के प्रसिद्ध लेखक, विद्वान तथा शिक्षाविद थे।
1946 - ईके मॉलोंग - मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
1955 - सतपाल सिंह - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।
1956 - ब्रह्मनंदन, भारतीय फिल्म अभिनेता ।
1957 - जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फिल्म अभिनेता।
1967 - शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1971 - अजय जडेजा, क्रिकेटर।
1971 - अब्दुल खालेक भारत की संसद में सत्रहवीं लोकसभा के सदस्य।
1995 - सुशीला लिकमाबाम - भारत की जूडो खिलाड़ी।
जानिए 1 फऱवरी को किसका हुआ निधन
1882 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1952 - रामहरख सिंह सहगल - जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्तिथे।
1969 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
2003 - कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ।
2013 - शानू लहिरी - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
2016 - मधुकर हीरालाल कनिया भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश बने।
2017 - एडपपकथ अहमद भारतीय राजनेता थे जो मनमोहन सिंह सरकार में भारत के विदेश मंत्री रहे।