home page

हरियाणा प्रदेश में बड़ी सडक़ दुर्घटना, कार की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले

 | 
A major road accident in Haryana, in which three friends riding a bike died after being hit by a car. All three deceased were residents of the same village
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में हांसी से हैं। जहां शनिवार रात्रि करीबन डेढ़ बजे भीषण सडक़ हादसा हुआ। इस हादसे में गांव भाटला के 3 दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 साल के राजेश , 35 साल के अशोक और 40 साल के धर्मवीर के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार थे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक उछलकर दूर  जा गिरी। कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक  को भी चोटें आईं हैं।

इस बारे में हांसी पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल लाया  गया। यहां आपतकालीन में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने भाटला के  तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद स्वजन भी रात्रि में ही अस्पताल पहुंच गए। पता चला है कि तीनों युवक किसी कार्यक्रम में शामिल होकर गांव से लौट रहे थे। 

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। थाना प्रभारी सदानंद वत्स ने बताया कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है। उधर भाटला में 3 युवकों की मौत की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव गांव लाए जाएंगे। परिजन हांसी के सामान्य अस्पताल में पहुंचे हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now