home page

25 मई को मौसम रहेगा खराब, 15 राज्यों के अंदर तूफानी बरसात, आंधी का अलर्ट

 | 
Bad weather on May 25, with heavy rain and thunderstorm alerts in 15 states
mahendra india news, new delhi

मौसम में सोमवार यानि 25 मई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 25 मई से 28 मई के बीच लू चलने की चेतावनी है। यूपी के कुछ एरिया में 25 मई को, ओडिशा में 25 से 26 मई तक और तेलंगाना में 25 मई को भीषण गर्मी का अलर्ट है। इस बीच मानसूक की दस्तक जल्द होने वाली है। जून की शुरुआत से मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। मौसम वैज्ञानिकों ने 15 राज्यों में अगले 22 घंटों के अंदर आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीट से हवा चलेगी।

पंजाब-हरियाणा में मौसम
हरियाणा और चंडीगढ़ कुछ हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के कुछ इलाकों में 24 से 27 मई के बीच भीषण लू की स्थिति हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बचकर रहने की सलाह दी है।


दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच बादल छा सकते हैं। तेज हवाओं से आंधी जैसा एहसास होगा। हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 5 दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। 25 से 28 मई तक हीट वेव के हालात बन सकते हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
यूपी में दिन के समय कुछ स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ अलग-थलग स्थानों पर रातें गर्म रहने की आशंका है। प्रदेश के बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

 

WhatsApp Group Join Now