home page

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इन बातों का ध्यान रखें

 | 
 राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इन बातों का ध्यान रखें
mahendra india news, new delhi

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 21 सितंबर तक, हर दिन दो पारियों में होगी. इस परीक्षा में 24 लाख 75 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे है। परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने कहा है कि परीक्षा के दौरान पेपर कोई भी  कोचिंग संचालक, टीचर या कोई भी अन्य व्यक्ति ऑनलाइन या ऑफलाइन पेपर का एनालिसिस ना करें.अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसी के साथ ही दिए गये निर्देश में स्पष्ट किया कि पेपर का विश्लेषण 21 सितंबर को आखिरी पारी खत्म होने के बाद ही किया जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी पर इसका कोई नकारात्मक असर न पड़े। 


परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन बातों का ध्यान रखें
वक्तपर पहुंचें: परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है. परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा.
परीक्षा में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग की जाएगी. अपने एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड और एक फोटो जरूर साथ लेकर जाएं.

WhatsApp Group Join Now

किसी भी तरह की धातु की वस्तु या भारी बटन वाले शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है. केवल नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ ले जाएं.

महिला उम्मीदवार धातु के आभूषण पहनकर न आएं. लाख और कांच की चूड़ियां पहनने की अनुमति रहेगी.पतले सोल वाले चप्पल या जूते पहनें.

जींस पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को रोका नहीं जाएगा, लेकिन उनकी गहन जांच की जाएगी और एक वचन पत्र भरवाकर ही प्रवेश दिया जाएगा. असुविधा से बचने के लिए जींस न पहनें.