home page

CDLU SIRSA में करियर एवं प्रोफाइल बिल्डिंग” जागरूकता सत्र का समापन

 | 
Career and Profile Building” awareness session concludes at CDLU SIRSA

mahendra india news, new delhi
 bचौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “करियर एवं प्रोफाइल बिल्डिंग” जागरूकता सत्र का समापन वीरवार को हुआ। तीसरे दिन विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेडिकल एंड अलाइड सहित विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के समापन पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर शैलेन्द्र सिंह ने सत्र की सफलता के लिए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार, कुलसचिव डॉ सुनील कुमार व मुख्य वक्ता, समन्वयकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर वक्ता सुनील कुमार पांडा द्वारा विद्यार्थियों को बदलते रोजगार परिदृश्य, करियर विकल्पों, स्किल डेवलपमेंट, प्रभावी रिज़्यूमे निर्माण तथा प्रोफेशनल प्रोफाइल को सशक्त बनाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू तैयारी और इंडस्ट्री रेडीनेस पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।