home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल, गांव अरनियांवाली के विद्यार्थियों का वीटा मिल्क प्लांट शैक्षिक भ्रमण

 | 
Educational tour of students of Swami Vivekanand School, Village Arnianwali to Vita Milk Plant
Mahendra india news, new delhinews

गांव अरनियांवाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए वीटा मिल्क प्लांट का एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग, दूध प्रसंस्करण प्रक्रिया तथा गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्लांट में दूध की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता जांच एवं प्रयोगशाला कार्यों को नजदीक से देखा और समझा। प्लांट अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व को समझाया।

विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

विद्यालय के प्राचार्य ने वीटा मिल्क प्लांट प्रबंधन एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी प्रदान कर इस भ्रमण को सफल बनाया।

WhatsApp Group Join Now