Hardhenu Breed Cow: कुछ ही दिनों में आपको मालामाल बना देगी इस नस्ल की गाय, भर भर के बाल्टी देती है दुध

डेयरी उद्योग से जुड़े हुए बहुत से पशुपालक भी हरधेनु गाय के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। बता दें कि ये नस्ल अपनी अधिक दुधारू क्षमता से दुनिया को चौका रही है। यूं तो बहुत कम लोग हरधेनु गाय के बारे में कुछ जानते हैं। लेकिन जो लोग इस बारे में जानते हैं वो इसे अच्छी कीमत पर खरीदने को तैयार रहते हैं और हो भी क्यों न ये गाय एक दिन में 50 लीटर से ज्यादा दूध देने की क्षमता रखती है।
शुद्ध हरधेनु गाय की पहचान उनके रंग और शारीरिक बनावट के जरिए हो सकती है। हरधेनु गाय की नस्ल का रंग सफेद होता है और उसके शरीर पर काले रंग के धब्बे होते हैं। ये कद में ऊंची होती हैं और इनका हम्प भी नहीं होता।
इसके अलावा हरधेनु गाय के सींग भी नहीं होते। इस नस्ल की गाय के कान बाहर की ओर सीधे होते हैं और इनकी पूंछ घुटनों से नीचें तक जाती है। हरधेनु गाय 1 दिन में 50 से 55 लीटर तक दूध दे सकती है। इसके साथ ही ये एक बार ब्याने के बाद 10 महीने तक दूध दे सकती है।