हरियाणा में IAS विवेक जोशी ने नए चीफ सेक्रेटरी के तौर पर संभाला पद, CM सैनी से की मुलाकात
आईएएस अफसर विवेक जोशी ने हरियाणा के नए चीफ सेक्रेटरी पद संभाल लिया है। 1989 बैच के IAS अफसर ने पद संभालने के बाद हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। नए चीफ सेक्रेटरी ने हरियाणा को लेकर बातचीत की। इससे पहले आईएएश विवेक जोशी पीएमओ में कार्यरत थे।
हरियाणा में दोबारा चीफ सेक्रेटरी के पद पर जॉइनिंग को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिवाली के दिन शाम को IAS विवेक जोशी की नियुक्ति के ऑर्डर जारी हुए थे लेकिन उनकी जॉइनिंग की तारीख तय नहीं हुई थी। विवेक जोशी की जगह रस्तोगी को कार्यवाहक चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था। अब विवेक जोशी के पद संभालने के बाद से ही वह अपने आप रिलीव हो जाएंगे।
घर बैठे रिटायर्ड हो गए थे चीफ सेक्रेटरी
दिवाली के अगले दिन ही 1988 बैच के आईएएस अधिकारी टीवीएसएन प्रसाद दिवाली के दिन 31 चीफ सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए। दिवाली की छुट्टी होने के चलते वह घर बैठे-बैठे ही रिटायर हो गए। उनके रिटायर होने के बाद विवेक जोशी को प्रदेश का नया चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था।
विवेक जोशी को 26 अक्टूबर को ही केंद्र से अपने मूल कैडर में वापस भेज दिया गया था। तभी से माना जा रहा था कि जोशी ही राज्य के नए चीफ सेक्रेटरी बनने की संभावना है। विवेक जोशी केंद्र में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विवेक जोशी पीएम मोदी की गुड लिस्ट में शामिल हो रहे हैं।
हरियाणा सरकार के साथ काम कर चुके
विवेक जोशी ने प्रदेश सरकार के साथ निगरानी और समन्वय के प्रमुख सचिव, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में काम किया है। साल 2014-2017 के दौरान उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रुप में कार्य किया है। विवेक जोशी सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में सलाहकार का काम करते थे। उन्होंने भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रुप में भी काम किया है।
संजीव कौशल भी घर बैठे-बैठे ही रिटायर हुए
टीवीएसएन प्रसाद से पहले पर्व मुख्य सचिव आईएएस संजीव कौशल भी घर बैठे-बैठे ही रिटायर हुए थे। 31 जुलाई को छुट्टी वाले दिन ही घर बैठे-बैठे रिटायर हुए थे।