home page

थैलेसीमिया पीड़ितों के सहायतार्थ लगाए शिविर में सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित

 | 
Hundreds of units of blood collected in a camp organized to help Thalassemia patients

mahendra india news, new delhi
 थैलेसीमिया सोसायटी तथा इंडियन डेंटल एसोसिएशन, सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के सहायतार्थ एक रक्तदान शिविर का आयोजन शिव शक्ति ब्लड बैंक में किया गया। जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष डा. प्रवीण अरोड़ा ने बताया कि रविवार की सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिवशक्ति रक्त कोष, सिरसा में लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान रूपी इस महायज्ञ में अपने रक्त की आहूति दी।

डा. अरोड़ा ने बताया कि थैलेसीमिया एक ऐसी बिमारी है, जिसमें बच्चों को माह में दो बार रक्त चढ़ाना पड़ता है। जिसके कारण रक्त की आवश्यकता पड़ती है। खासकर गर्मियों के मौसम में समस्या अधिक आती है। डा. अरोड़ा ने कहा कि हालांकि पिछले कुछ समय से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता आई है और लोग स्वयं रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों के मन में अनेक प्रकार की भ्रांतियां हैं, लेकिन रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। एक सप्ताह के बेहतर खानपान से रक्त की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्त के अलावा सभी चीजों को पैदा किया जा सकता है, लेकिन इसका विकल्प सिर्फ और सिर्फ रक्तदान ही है।

उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि हर स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करे, ताकि रक्त के अभाव में किसी की जान न जाने पाए। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर डा. महीप बसंल, डेंटल सर्जन डा.  राधा गोयल, डा. विकास जैन, डा. आशिमा कंबोज, डा. कुणाल चोपड़ा, डा. शक्ति सिंह प्रोजेक्ट चेयरमैन, रक्तदान के प्रति अलख जगाने वाली महिला शक्ति बिमला कसवां, भागीरथ कसवां, डा. आरएम अरोड़ा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now