home page

7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 | 
Important events, people born, important occasions and festivals of 7 December
 mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे। 


7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1732 - थियेटर रॉयल कोवेन्ट गार्डन, लंदन (आधुनिक-रोज़ रॉयल ओपेरा हाउस) खोला गया।
1815 - मार्शल नेे को पेरिस में जर्डिन डु लक्ज़मबर्ग के पास मार डाला।
1825 - भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
1835 - भविष्य के यू.एस. अध्यक्ष जेम्स के. पोलक सदन के अध्यक्ष बने।

 


1877 - आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने 'ग्रामोफोन' का प्रदर्शन किया।
1888 - जॉन बॉयड डनलप ने हवा वाली साइकिल टायर का अविष्कार किया। 
1889 - विश्व में वर्तमान रुप की पहली गाड़ी जर्मनी के एक वैज्ञानिक कार्ल फ़्रेडरिक बेन्ज़ ने बनाई। इस गाड़ी की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा और ईंधन के रुप में पेट्रोल या फिर एलकोहल का प्रयोग होता था। वर्तमान काल की बसें उस गाड़ी का संपूर्ण रुप हैं।
1895 - अंबा अलगी की लड़ाई: अब्य्स्सिनियंस इतालवी सेनाओं को हराया।
1941 - जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
1946 - संयुक्त राज्य अमेरिका के अटलांटा शहर के वाइनकॉफ होटल में आग लगने से 119 लोग मारे गए।

 


1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
1983 - मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
1988 - अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
1995 - दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
1995 - भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

 

WhatsApp Group Join Now


2002 - कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए।
2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।

 


2019 - भारतीय रेलवे ने देश के 5500 स्टेशनों पर निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करायी।
2020 - जम्‍मू-कश्‍मीर उच्‍च न्‍यायालय की मुख्‍य न्‍यायाधीश गीता मित्‍तल ने विधिक सेवा कार्यक्रम-इंसाफ की दस्‍तक की शुरुआत की।
2020 - भारत और इज़राइल के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुई।
2020 - संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास कॉन्फ्रेंस - अंकटाड (UNCTAD) का वर्ष 2020 का निवेश संवर्धन पुरस्कार इन्वेस्ट इंडिया को दिया गया।
2021 - भारत ने ओडिसा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाईल का सफल परीक्षण किया।

 


2023 - दुनिया की सबसे गहरी (2,400 मी) और सबसे बड़ी भूमिगत प्रयोगशाला, चाइना जिनपिंग अंडरग्राउंड लेबोरेटरी (सीजेपीएल) ने जिनपिंग पर्वत के नीचे काम करना शुरू किया।
2023 - रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री व भट्टी विक्रमार्क ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
2023 - भारत ने अग्नि-1 मिसाइल का सफल प्रशिक्षण लॉन्च किया।
2024 - इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन इंस्टीट्यूट (आईएसएएम) का 63वां वार्षिक सम्मेलन बेंगलुरु में ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (आईएएम) में सम्पन्न हुआ।

7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1879 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी थे।
1887 - गोविन्द सिंह राठौड़ - भारतीय सैनिक , जिन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध में विक्टोरिया क्रास प्रदान किया गया।
1889 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
1924 - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति।
1954 - अर्जुन राम मेघवाल - एक भारतीय राजनेता हैं।

7 दिसंबर को हुए निधन👉

1782 - हैदर अली - 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।
1977 - दीप नारायण सिंह बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2003 - बेगम आबिदा अहमद - भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
2016 - चो रामस्वामी - भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।
2019 - स्वयं प्रकाश एक हिन्दी साहित्यकार थे।
2020 - लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 - सात दशक पहले ध्वनि से भी तेज विमान उड़ाने वाले या ध्वनि के अवरोध को तोड़ने वाले पहले पायलट जनरल चक यीगर का 97 साल की उम्र में निधन हो गया।
2021 - उड़ीसा के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और शिक्षक नंदा प्रस्टी (104) का निधन हुआ।
2022 - मशहूर कन्नड़ एक्टर कृष्णा जी राव (70) का निधन हुआ।
2023 - रूसी अंतर्राष्ट्रीय पत्राचार शतरंज ग्रैंडमास्टर अलेक्सांद्र सुरेनोविच द्रोणोव (77) का निधन हुआ।
2023 - ब्रिटिश लेखक बेंजामिन ज़ेफानिया (65) का निधन हुआ।

7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री दीप नारायण सिंह स्मृति दिवस।
🔅 सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (भारत)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन / उड्डयन दिवस ( International Civil Aviation Day , आईसीएओ)।