home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली के पूर्व छात्र कमलदीप गर्वा का NHAI में डिप्टी मैनेजर पद पर चयन, 4 नवंबर को केरल में संभालेंगे कार्यभार

 | 
NEWS

 MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली के लिए आज का दिन गौरव और हर्ष का अवसर रहा। स्कूल के पूर्व छात्र कमलदीप गर्वा का भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में डिप्टी मैनेजर के पद पर चयन होने पर विद्यालय परिसर में उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। कमलदीप 4 नवंबर को केरल में अपना कार्यभार संभालेंगे।

विशेष बात यह है कि कमलदीप ने वर्ष 2019 में इसी विद्यालय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर उन्होंने क्लास-वन स्तर की प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के ‘अच्छे लोग’ स्टूडियो में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने कमलदीप का विशेष साक्षात्कार लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके पूरी एकाग्रता और अनुशासन के साथ मेहनत करनी चाहिए। विद्यार्थियों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता और विषयों की समझ के अनुसार उचित समय पर तैयारी शुरू करनी चाहिए। अच्छे शैक्षणिक आधार वाले विद्यार्थियों को ही अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप JEE, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि उन पर अनावश्यक दबाव न बने और वे तनाव से बचते हुए विषयों को आसानी से समझ सकें।

WhatsApp Group Join Now

कमलदीप ने विद्यार्थियों को फैशन की अंधी दौड़, आपसी झगड़ों, नशे तथा समय की बर्बादी करने वाली गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने कमलदीप की इस उपलब्धि को वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती कि वहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जीवन में उच्च मुकाम हासिल करें।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष निहाल सिंह खोथ, कुलवंतों बेनीवाल, सरला खोथ, रोहतास जांगड़ा, डॉ निशा गुप्ता डॉ रामकृष्ण खोथ सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।