योगा ओलंपियाड में संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी कलां के विद्यार्थियों ने किया जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन
Students of Sant Kabir International School Nathusari Kalan performed brilliantly at the district level in Yoga Olympiad
संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी कलां के विद्यार्थियों ने योगा ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता सुबह 7 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS), खैरपुर, सिरसा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के उन विद्यार्थियों ने भाग लिया जिन्होंने ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी आयु वर्ग श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्न स्थान प्राप्त किए —
🏆 रिया (6वीं से 8वीं कक्षा आयु वर्ग) — प्रथम स्थान
🏆 मोहित (6वीं से 8वीं कक्षा आयु वर्ग) — तृतीय स्थान
बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की वी.सी. मैडम रिया फूटेला, अंबेडकर सर तथा योगा कोच ममता जाखड़ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही उनकी सफलता का मुख्य आधार है।
अब ये विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि बच्चे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
