home page

सरकारी व निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश कल से, एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल

 | 
Summer vacations in government and private schools will start tomorrow, schools will reopen from July 1
mahendra india news, new delhi


हरियाणा प्रदेश में बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए हरियाणा प्रदेश में सोमवार यानि 25 मई से ग्रीष्माकालीन अवकाश रहेगा। सरकारी व निजी स्कूलों में 30 जून तक अवकाश रहेगा। इसके बाद एक जुलाई से स्कूल फिर से लगेंगे। बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री की बैठक में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। इसके तहत हरियाणा प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक छुट्टियां करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया। 

mahendra india news, new delhi

सरकारी स्कूलों में कोई भी अध्यापक क्लास में नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे मोबाइल-महीपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री 

ज़्यादा जानें
रूचियां और फुर्सत की गतिविधियां
शैक्षिक संसाधन
शिक्षा
स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान भी किया जाएगा शामिल-महीपाल ढांडा, शिक्षामंत्री

तेज धूप में निकलने से बचें, छाता टोपी और चश्मे का करें प्रयोग : डा. प्रमोद शर्मा
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा भीषण गर्मी और लू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिले में गर्मी व हीट वेव के संभावित प्रभावों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क हैं। 
उन्होंने बताया कि मौसम में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थानों को विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हीट स्ट्रोक और गर्मी से संबंधित बीमारियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन इकाइयों को सक्रिय रखने, आइस पैक, ठंडे आईवी फ्लूड्स व अन्य कूलिंग व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now