9 जुलाई को होगा श्री सैन समाज के जिला प्रधान का चुनाव - प्रधान, उपप्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 9 जुलाई को होगा मतदान, 18 से 20 जून तक जमा होंगे नामांकन
The election for the district president of the Shri Sain Samaj will be held on July 9th.
- Voting for the president, vice-president, secretary, and treasurer will be held on July 9th. Nominations will be submitted from June 18th to 20th.
सिरसा।
श्री सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, सिरसा द्वारा जिला सैन समाज की जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक सैन मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण लाल टोकसिया ने की। बैठक में हरिकिशन कुतनिया, रामपाल बसीर, संदीप कुमार, मोहन लाल, प्रहलाद, राजकुमार रजलीवाल, मंदिर कमेटी के प्रधान राजकुमार तथा सचिव अनिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सैन समाज की नई जिला कार्यकारिणी के लिए चुनाव 9 जुलाई 2026 को करवाए जाएंगे। चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
चुनाव समिति के अध्यक्ष कृष्ण लाल टोकसिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 18 जून से 20 जून तक चलेगी, जबकि 25 जून तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए आवेदन शुल्क 2100 रुपये तथा अन्य पदों के लिए 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। 9 जुलाई,2026 को सैन मंदिर, सिरसा में मतदान प्रक्रिया प्रात: 10 बजे सायं 5 बजे तक रहेगी।
चुनाव समिति अध्यक्ष कृष्ण लाल टोकसिया ने समाज के लोगों से समाज हित में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि 9 जुलाई को सुबह 9 बजे सैन मंदिर, सिरसा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योग्य, मेहनती और दूरदर्शी पदाधिकारियों के चयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 18 जून सुबह 10 बजे से 20 जून शाम 5 बजे तक सैन मंदिर में चुनाव समिति के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं।
जारीकर्ता : कृष्ण लाल टोकसिया 9896429019
