सशक्त महिलाओं पर टिकी होती है मूल्यनिष्ठ समाज की नींव: तपस्विनी भारती
सिरसा में आशुतोष महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के लिंग समानता प्रकल्प संतुलन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम तू है शक्ति में नारी सशक्तिकरण और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का सशक्त संदेश दिया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं व परिवारों को आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर जागरूक एवं सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा नारी की दशा और शक्ति स्वरूप पर आधारित नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियां महिषासुर मर्दिनी और तू है शक्ति जिनमें नारी की शक्ति, क्षमता और अन्याय के विरुद्ध उसके साहसिक स्वरूप को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया गया। नाटक प्रस्तुति में दर्शाए गए मिथकों के प्रतीकात्मक अर्थ और उनके गहन स्पष्टीकरण ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर संस्थान की साध्वी बहनों ने गुरुदेव आशुतोष महाराज के प्रेरणादायी संदेशों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाया। साध्वी तपस्विनी भारती ने अपने संबोधन में कहा कि मूल्यनिष्ठ समाज की नींव सशक्त महिलाओं पर टिकी होती है।
उन्होंने बताया कि संस्थान 21वीं सदी की वैदिक नारी की अवधारणा को आगे बढ़ा रहा है, ऐसी नारी जो आध्यात्मिक रूप से जागृत, चरित्रवान और आने वाली पीढिय़ों को मूल्य व संस्कार प्रदान करने में सक्षम हो। साध्वी जी ने कहा कि वास्तविक सशक्तिकरण आत्म-साक्षात्कार से आता है। ब्रह्म ज्ञान के माध्यम से गुरुदेव आशुतोष महाराज महिलाओं को उनकी आंतरिक दिव्यता और सामथ्र्य का बोध करा रहे हैं, जिससे वे समाज निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें।
साध्वी राजविंदर भारती ने एक्टिविटी के माध्यम से समझाया के आज हमारा समाज घर परिवार बिखर रहे हैं और इस बिखराव का मुख्य कारण है हमारी भारतीय संस्कृति व संस्कारों से दूर होना और आधुनिकता और वेस्टर्न कल्चर को अधिक अपनाना है। उन्होंने बताया कि भारत की ऐतिहासिक महिलाओं रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, जीजाबाई, पद्मावती और अहिल्याबाई होलकर के अद्भुत जीवन से प्रेरणा ले। आशुतोष महाराज की शिष्या, साध्वी तपस्विनी भारती, जो पंजाब में इस अभियान की प्रमुख संयोजक हैं, ने तू है शक्ति के लक्ष्य एवं कार्यान्वयन के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जब नारी अपनी आत्मिक शक्ति को पहचानती है, तब वह केवल परिवार ही नहीं, सम्पूर्ण समाज और राष्ट्र के उत्थान की धुरी बन जाती है।
साध्वी जी ने जानकारी दी कि तू है शक्ति अभियान के अंतर्गत संस्थान द्वारा सिरसा जिले के 40 गांवों में वर्कशॉप्स, मोटिवेशनल सेशन्स और वन-टू-वन काउंसलिंग्स के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को उनके शक्ति, गुण, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर तू है शक्ति अभियान का पोस्टर लॉन्च भी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दर्शना देवी बाल विकास महिला मण्डल अधिकारी, सुनीता साई जिला शिक्षा अधिकारी, सुभाष रुक्मणि एचसीएस, शांति स्वरुप चेयरमैन नगर परिषद सिरसा, एसएचओ सुनीता रानी महिला थाना, डा. मोनिका, डा. वेद बैनीवाल चेयरमैन ब्लड बैंक, ललित जैन, जयदेव-सहदेव चेरिटेबल ट्रस्ट उपस्थित रहे। अंत में साध्वी संतोष भारती ने सभी गणमान्य अतिथियों का धन्ववाद किया।
