हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बदलेगा मौसम, 14 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में आने वाले समय में बदलाव देखने को मिलेगा। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 दिसंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 9 से 11 दिसंबर तक उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
परंतु 12 दिसंबर से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान हवा में बार बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढऩे से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
