home page

7 दिसंबर 2025 का मौसम : आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी में शीतलहर से कड़ाके की ठंड, इन प्रदेशों में बरसात का अलर्ट

 | 
Weather on December 7, 2025: Cold wave in Haryana, Punjab, Rajasthan, and Uttar Pradesh today, with a rain alert for these states
mahendra india news, new delhi       

मौसम में आज भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज रविवार 7 दिसंबर 2025 को यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। रहेगा, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्यों में हल्की बरसात की संभावना हैं। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले एरिया में आज बर्फबारी की संभावना है।


उत्तर प्रदेश में रविवार से घना कोहरा लगना शुरू हो गया है। इसके साथ ही, 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ये हवाएं ठंड को और बढ़ा देंगी।

दिल्ली-एनसीआर में आज कड़ाके की सर्दी में थोड़ा ब्रेक लगने की संभावना है। 


उत्तराखंड में अगले 36 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।  सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि, पर्यटकों के लिए यह मौसम काफी सुहावना माना जा रहा है। 

राजस्थान में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड का एक नया दौर शुरू कर सकता है।