हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आज होगी बरसात, मौसम में बदलाव
संपूर्ण भारत का जनवरी 11, 2025 का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 जनवरी को उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
देश भर में मौसम प्रणाली:
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में केरल तट के पास एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। बांग्लादेश के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बरसात हुई। लक्षद्वीप में हल्की बारिश दर्ज की गई। पंजाब, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखी गई।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, 11 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 11 जनवरी को उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात की उम्मीद है।
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बरसात होने की उम्मीद है।