home page

2 सितंबर 2025 का मौसम: मानसून की हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, चेतावनी

 | 
Weather of 2 September 2025: Monsoon will cause heavy rains in these states including Haryana, Rajasthan, Punjab, warning
mahendra india news, new delhi

मानसून सक्रिय होने से झमाझम बरसात हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 सितंबर 2025 को भी मौसम में बदलाव रहेगा। स्काई मेट एप व मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्व राजस्थान और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है, जो लगभग 5.8 किमी ऊँचाई तक फैला हुआ है और ऊपर जाते-जाते दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।


एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर सक्रिय है, जो 1.5 से 5.8 किलोमीटर ऊं चाई तक फैला हुआ है। उत्तर ओडिशा तट और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर भी ऊपरी हवा का चक्रवात बना है।
2 सितम्बर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में लो-प्रेशर बनने की उम्मीद है।

 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और अंडमान-निकोबार में तेज से भारी बरसात होगी।


उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बौछारें गिर सकती हैं ।

WhatsApp Group Join Now


इसके साथ ही कर्नाटक, केरल, दक्षिण तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और मेघालय में हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं। लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी पंजाब, सौराष्ट्र-कच्छ, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, बिहार, सिक्किम और उत्तर बंगाल (हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्र) में हल्की बरसात संभव है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पंजाब और अंडमान-निकोबार में तेज से भारी बरसात हुई। तेलंगाना, दक्षिण महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू डिवीजन में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर तेज बौछारें रिकॉर्ड की गई।


पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश तटीय इलाका, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर तटीय तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात हुई।
पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, दक्षिणी कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और लद्दाख में हल्की बरसात दर्ज की गई। वहीं, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में दिन और रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया।