home page

यह पांच राशि वाले 235 दिन तक संभलकर चले, नहीं तो शनि दे सकते हैं एक के बाद एक मुश्किल

जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान 
 | 
जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान 

mahendra india news, new delhi

आने वाले समय में कई राशि वालों को संभलकर चलना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके लिए मुश्किल वक्तदर्द दे सकता है। आपको बता दें कि शनि की स्थिति में बदलाव बहुत महत्‍वपूर्ण होता है, हाल ही में शनि मार्गी हुए हैं और अगले करीब 7 माह तक कुंभ में मार्गी होंगे। इसका बुरा असर कुछ राशि वालों पर पड़ सकता है।


शनि की सीधी चाल से कर्क राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि पर ढैय्या चल रही है जो इन जातकों को आर्थिक तंगी दे सकती है। इसके लिए रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। इनकी सेहत बिगड़ सकती है। 


इसी के साथ साथ सिंह राशि वालों को शत्रु मुश्किल पैदा करेंगे। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव बढ़ेगा, आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, कार्य रुकेंगे, तनाव बढ़ेगा, स्वास्थ्य में समस्‍या होगी। 

वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, मार्गी रहकर शनि वृश्चिक राशि वालों को तनाव और गृह में क्लेश दे सकते हैं। कार्य-बिजनेस में चुनौतियों आएंगी। मन अशांत रह सकता है।


इसी के साथ साथ कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और इसी राशि में शनि सीधी चाल चलेंगे। चूंकि कुंभ राशि के स्‍वामी शनि हैं इसलिए वे इन जातकों को ज्‍यादा कष्‍ट नहीं देते हैं। फिर भी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। 

WhatsApp Group Join Now

मीन राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है,इन जातकों को मार्गी शनि रिश्तों में मनमुटाव बढ़ा सकते हैं। जिंदगी में निराशा महसूस हो सकती है, स्वास्थ्य संबंधी समस्‍या हो सकती है, कार्य में बाधाएं आएंगी। 

यहां पर दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।