home page

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, आईपीएल में प्लेऑफ के लिए आखिरी लड़ाई लडऩे उतरेगी राजस्थान

 | 
Mumbai Indians won the toss, Rajasthan will fight the last battle for the playoffs in IPL
 

आईपीएल में प्लेऑफ के लिए आखिरी लड़ाई लडऩे उतरेगी राजस्थान, मुंबई की कोशिश ये रहेगी

आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले देख्खने को मिले हैं। आईपीएल में आज रविवार को मुंबई का मुकाबला राजस्थान से होने जा रहा है। राजस्थान का सामना आज मुंबई इंडियंस से उसके घर वानखड़े स्टेडियम में हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की टीम बल्लेबाजी करने कुछ ही देर में उतरेगी।


आईपीएल के प्लेऑफ की तीन टीमें तय हो गई हैं। चौथी टीम का निर्णय आज हो जाएगा। आखिरी स्थान की लड़ाई में 3 टीमें हैं जिनमें से एक राजस्थान रॉयल्स है। अगर राजस्थान यह मुकाबला जीत जाती हो तो प्लेऑफ की टिकट पक्का है और चौथी टीम फाइनल। राजस्थान के लिए यह मैच काफी अहम है और इसलिए टीम चाहेगी कि टॉस वही जीते ताकी अपनी मर्जी के अनुसार फैसला कर सके। 

अगर राजस्थान हार गई तो उसके हाथ से प्लेऑफ का टिकट चला जाएगा। ऐसे में रियान पराग की कप्तानी वाली ये टीम इस मैच में अपनी पूरी जान लगाने को तैयार है। वहीं मुंबई की टीम उसका काम बिगाड़ सकती है। मुंबई का मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है और आज उसका आखिरी मैच अपने ही घर में है। ये मैच उसके लिए सम्मान की लड़ाई की तरह है जिसे वो हर हाल में जीतना चाहेगी और विजयी विदाई लेने की कोशिश करेगी।

WhatsApp Group Join Now