HARYANA में अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी, इन 4 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका
Mahendra india news, new delhi
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की तरफ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी पूरी कर ली गई है, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, अंबाला के तहत आज से यानी की 2 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक भिवानी के भीम स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी, भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी पात्र उम्मीदवार के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, इस भर्ती रैली में भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के पात्र युवा हिस्सा लेंगे, रैली के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पद शामिल हैं. उम्मीदवार को भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा
लेकर आना होगा?
उम्मीदवार को अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा उसमें बताए गए सभी जरूरी मूल दस्तावेज भी लेकर आने होंगे. दस्तावेजों की जांच भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी. ऐसे में किसी भी जरूरी कागजात को घर पर न छोड़ने की सलाह दी गई है, सेना भर्ती कार्यालय ने ये साफ कहा है कि अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल लेवल के लिए भर्ती रैली अलग से आयोजित की जाएगी. ये रैली 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में होगी. इस श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अलग से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा,
अधिकारियों ने बताया कि भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तारीख के अनुसार ही रैली वाली जगह पर पहुंचना होगा. सभी उम्मीदवार के लिए सुबह 4 बजे भीम स्टेडियम में रिपोर्ट करना जरूरी होगा, समय पर रिपोर्ट नहीं करने वाले उम्मीदवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए युवाओं को सलाह दी गई है कि वे रैली के दिन तय समय से पहले ही वाली जगह पर पहुंचने की तैयारी रखें,