बैंक में निकली बंपर भर्ती! स्नातक पास युवाओं के पास बैंक में एंट्री का बड़ा अवसर जानें कैसे करें आवेदन
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर मोटी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए 1865 पद भरे जाएंगे, इस भर्ती में किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं, यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग का अनुभव लेना चाहते हैं और आगे करियर बनाना चाहते हैं.
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 साल तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी. इसके अलावा जिस प्रदेश के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. यानी उम्मीदवार को उस भाषा को पढऩा, लिखना और बोलना आना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. जैसे मार्कशीट, फोटो और पहचान पत्र. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अंतिम तिथि 19 मई 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन पूरा कर लें ।
बता दें कि इस ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी मिलेगा. यह राशि उनके कार्यक्षेत्र के मुताबिक तय की गई है. ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वालों को हर माह 15 हजार रुपये मिलेंगे. शहरी क्षेत्रों में यह राशि 18 हजार रुपये होगी. वहीं मेट्रो शहरों में 20 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए चयन मुख्य रूप से ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. इसके बाद स्थानीय भाषा की जांच भी हो सकती है. जो युवा चयनित होंगे, उन्हें एक वर्ष का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस दौरान बैंकिंग से जुड़ा पूरा कार्य सिखाया जाएगा. इसमें कस्टमर सर्विस, अकाउंट हैंडलिंग और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी शामिल होगी।