परीक्षा 2026: 8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति , महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1509 – विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई।
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1605 – फीनलैंड के शहर ओलू की स्थापना स्वीडन के राजा चार्ल्स नवम ने की।
1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
1700 – डेनमार्क और स्वीडन में शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1763 – वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।
1771 - इंग्लैंड में हॉर्शम में पहला रिकॉर्ड शहर क्रिकेट मैच खेला गया।
1786 – अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दसमलव प्रणाली को स्वीकार किया।
1788 - पहली बार 1614 के बाद से, फ्रांस के राजा लुई XVI मई 1789 में पहली बार सम्पदा-सामान्य बैठक बुलाई जाने के लिए सहमत हुए।
1839 - बीटा थिता पिई ऑक्सफ़ोर्ड, ओहियो में स्थापित की गई।
1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1876 – थॉमस अल्वा एडिशन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
1887 - अंतोनियो गज़मैन ब्लैंको वेनेजुएला ने फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपनी अवधि पूरा किया।
1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
1941 – नाज़ी जर्मनी के सैनिकों ने सोवियत संघ पर आक्रमण के तीन महीने बाद लेनिन्ग्राड का परिवेष्टन कर लिया।
1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1945 – सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी टूमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1950 - फ्लोरेंस चाडविक ने 13 घंटे, 22 मिनट इंग्लिश चैनल में तैरने का रिकॉर्ड बनाया।
1954 – फ़िलीपीन की राजधानी मनीला में दक्षिण पूर्वी एशिया के संयुक्त सुरक्षा समझौते सीटो पर हस्ताक्षर हुए।
1956 – बेल्जियम के मेरीसिनेल्ले की खदान में आग लगने और विस्फोट से 26 श्रमिकों की मौत हुई।
1963 - इंग्लैंड के बकिंघमशायर शहर में ट्रेन डकैती हुई।
1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1973 - दक्षिण कोरियाई राजनीतिज्ञ किम डेए-जुंग को केसीआईए ने टोक्यो में अपहरण किया गया।
1988 – अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1990 – इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सददाम ने घोषणा की कि उसने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है।
1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी।
1994 – इजरायल और जॉर्डन को जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला।
2002 - ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
2003 - पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
2007 - एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।
2004 - इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2004 - जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता।
2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
2019 - विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) को अपने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया
2019 - राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2019 को मंजूरी दी।
2020 - श्री गिरीश चंद्र मुर्मू ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में पदभार संभाला।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति और दर्शन समिति में, राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र- स्वच्छ भारत मिशन पर एक संवाद एवं अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया।
2021 - तोक्यो ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
2022 - राज्यसभा ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को विदाई दी।
2022 - इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।
2022 - भारतीय सेना ने हिम ड्रोन-ए-थॉन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
2022 - 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रान्ज मेडल* के साथ भारत ने किया कामनवेल्थ गेम्स 2022 का सुखद समापन।
2023 - न्यायमूर्ति तालापत्र ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के 33वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
2023 - संसद ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023 को राज्यसभा की मंजूरी के साथ पारित कर दिया।
2023 - राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक 2023 को संसद की मंजूरी मिली व विधेयक राज्यसभा में पारित हुआ।
2023 - केरल समान नागरिक संहिता के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला पहला राज्य बना।
2023 - भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग (जेटीएससी) की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2024 - जापान में भूकंप के तेज झटके, 7.1 की तीव्रता से हिली धरती।
2024 - भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।
2025 - बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम में लगभग ₹883 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य माँ जानकी मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ।
8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉
1904 - त्रिभुवन नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1908 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका।
1915 - भीष्म साहनी, भारतीय लेखक।
1921 - वुलिमिरि रामालिंगस्वामी, भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक।
1940 – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का गोवा के मडगांव में जन्म हुआ।
1941 - लता देसाई - गुजरात की एक डॉक्टर जिन्होंने 1980 में अपने पति डॉ. अनिल देसाई और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर सोसाइटी फॉर एजुकेशन वेलफेयर की स्थापना की।
1942 - पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर।
1948 - कपिल सिब्बल - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ।
1949 - प्रसन्न आचार्य - बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।
1952 - रामचंद्र सुधाकर राव - एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1955 - राजीव महर्षि भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक तथा संयुक्त राष्ट्र में बॉर्ड ऑफ ऑडिटर के अध्यक्ष बने।
1975 - जन बार्ला - भारत के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री (2019) बने।
1994 - साइखोम मीराबाई चानू एक भारतीय भारोत्तोलन खिलाड़ी (ओलंपिक एथलीट)।
8 अगस्त को हुए निधन👉
1948 – जर्मनी के संगीतकार रिचर्ड एश्ट्रोविस का निधन हुआ।
2000 - सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा एक वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2017 - ग्लेन ट्रैविस कैंपबेल एक अमेरिकी गायक, गिटारवादक, गीतकार, टेलीविजन होस्ट औरु अभिनेता थे।
2020 - पूर्व कांग्रेस नेता और तेलंगाना से आठ बार सांसद रहे नंदी येलैया (85) का निधन हुआ।
2023 - स्पेनिश प्रोफ़ेशनल रोड रेसिंग साइकिल चालक
फेडरिको मार्टिन बहामोंटेस (95) का निधन हुआ।
2023 - प्रसिद्ध कलाकार, क्यूरेटर और कला कार्यकर्ता लिब्बी न्यूमैन (100) का निधन हो गया हुआ।
2023 - अमेरिकी संगीतकार सिक्सटो रोड्रिग्ज़ (81) का निधन हुआ।
2023 - साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म डायरेक्टर सिद्दीकी (63) का निधन हुआ।
2023 - मलावी अर्थशास्त्री व वित्त मंत्री गुडाल गोंडवे (86) का निधन हुआ।
2024 - मैक्सिकन फुटबॉल मिडफील्डर जॉर्ज रोड्रिगेज (56) की इवांस सिंड्रोम से मृत्यु हुई।
2024 - अमेरिकी डू-वॉप गायक और गीतकार मौरिस विलियम्स (86) का निधन हुआ।
2024 - बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेब भट्टाचार्य (80) का निधन हुआ।
2024 - राजस्थान के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा (65) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
8 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🌟 श्री कुंथुनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण कृष्ण दशमी)।
🌟 बैंक अवकाश (द्वितीय शनिवार)।
🌟 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह जयन्ती।
🌟 श्री वुलिमिरि रामालिंग स्वामी जयन्ती।
🌟 श्री दिलीप नारायण सरदेसाई जयन्ती।
🌟 श्री सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा पुण्य दिवस।
🌟 भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस / 'अगस्त क्रांति दिवस' (84वाँ)।