HARYANA CM नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त जेबीटी टीचर्स से किया संवाद

 

Mahendra india news, new delhi

नूंह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन मेवात क्षेत्र के लिए खुशी की बात- मुख्यमंत्री

आज इस क्षेत्र को 1054 शिक्षक मिलने जा रहे हैं

शिक्षा के क्षेत्र में कभी पिछड़ा माने जाने वाला क्षेत्र मेवात अब होनहार बच्चों का क्षेत्र

आज ऐसे 70 प्रतिभाशाली बच्चों को 39 लाख 90 हजार रुपए की सम्मान राशि की जा रही है जारी

मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत करते हैं सम्मानित- मुख्यमंत्री

आज ही 1364 विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री मेवात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की 52 लाख 44 हजार की राशि भी जारी की 

हमारी सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान और उनकी योग्यता का किया सम्मान- मुख्यमंत्री

हमने बिना पर्ची बिना खर्ची के 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी लगभग 26 हजार युवाओं को अनुबंध आधार पर नौकरी दी

यह कार्यक्रम नौकरी से सेवा,  पद से जिम्मेदारी और व्यक्तिगत सफलता से सामाजिक परिवर्तन की ओर बढ़ने की दीक्षा

आप जिस विद्यालय में नियुक्त हुए हैं वहां पूर्ण समर्पण के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए

जब हरियाणा के शिक्षा परिणाम की चर्चा हो तो मेवात का नाम परिवर्तन की प्रेरक कहानी बने- मुख्यमंत्री

मेवात में प्राथमिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की गई यह नियुक्ति

हरियाणा के 450 स्कूलों का किया जाएगा नवीनीकरण

इस पर लगभग 400 करोड रुपए का आएगा खर्च, 200 करोड़ जारी कर दिया गया

शिक्षकों के निरंतर व्यवसायिक विकास के लिए CPD फ्रेमवर्क किया गया तैयार

निपुण हरियाणा के तहत शिक्षकों के दो प्रशिक्षण चरण हो चुके हैं पूरे

अगले मास में लगभग 32 हजार PRT शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना- मुख्यमंत्री

आप सभी को उज्जवल यशस्वी और सेवामय कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री