IBPS Clerk Vacancy 2026: आईबीपीएसी क्लर्क की 11400 भर्ती में आवेदन, इन बैंकों में होगी भर्ती 

 

अगर आप बैंक में सरकारी जॉब का सपना देख रहे है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आईबीपीएस ने देश के बड़े सरकारी बैंकों में क्लर्क की 11400 से अधिक पदों पर नई भर्ती निकाली है। आपको बता दें कि शॉर्ट नोटिफिकेशन तो पहले ही जारी हो गया था। अब 1 अगस्त से आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट  www.ibps.in पर विस्तृत विज्ञापन जारी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

आईबीपीएस की यह भर्ती कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस के माध्यम से कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी क्लर्क के पदों पदों पर होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में नियुक्ति होगी। इस बार क्लर्क के एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। प्रीलिम्स में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मेन्स में अब कुल सवालों की संख्या बढक़र 160 हो गई है। जबकि पिछले साल 155 सवाल परीक्षा में आए थे। इसके साथ टाइमिंग भी बढ़ी है।

आपको ये भी बता दें कि आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले आईबीपीएस की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके बाद लॉगइन करके फॉर्म फिलिंग करना होगा। आवेदन के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डीईएसएम कैंडिडेट्स को 175/- रुपये और अन्य कैंडिडेट्स को 850 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी।

एक्टिविटी    टाइमलाइन
भर्ती संस्थान    इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS)
पद    कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) (क्लर्क)
वैकेंसी    11403
आवेदन शुरू होने की डेट    1 अगस्त 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट    21 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क का भुगतान    1 अगस्त-21 अगस्त 2026
प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET)    सितंबर 2026
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम    अक्टूबर 2026
प्रीलिम्स का रिजल्ट    नवंबर 2026
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स कब होगा?    दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट    मार्च 2027
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन    ​IBPS Clerk Official Notification 2026 PDF
अप्लाई करने का लिंक    IBPS Clerk Vacancy 2026 Apply Online

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से सिंपल ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट को कंप्यूटर पर काम करना आता हो।

 अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए। जन्मतिथि के हिसाब से देखें तो कैंडिडेट्स का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। दोनों तारीखों की भी इसमें गिनती होगी। उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी। आरक्षण संबंधित लाभ लेने के लिए कैंडिडेट्स को इससे जुड़े सर्टिफिकेट आवेदन के दौरान अपलोड करने होंगे।