12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 
 mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।
 


12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1822 - अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1884 - आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1901 – जी. मारकोनी ने पहली बार अटलांटिक के पर रेडियो संदेश भेजा। यह संवाद इंग्लैंड के कॉर्नवाल से कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के बीच हुआ।
1911 - भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
1911 - जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
1915 – चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।

 


1924 – स्पेन की सेनाओं ने मोरक्को को छोड़ा। 
1936 – चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1957 – अमेरिका ने हीरे से भी सख्त बारेजोन का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की।
1963 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश कीनिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1971 - भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।

 


1990 - टी. एन. शेषन - मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1996 - भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
1998 - अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने की मंजूरी।
1998 - साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।

 


2007 - मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2007 - अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।
2008- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। 
2008 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2017 - अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने 12 दिसंबर को पहले अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के रूप में मनाया।
2019 - मालदीव सरकार ने भारतीय कम्पनियों के साथ संयुक्त उपक्रम के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

 


2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया व पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर भी वैश्विक जलवायु शिखर सम्‍मेलन को संबोधित किया।
2020 - इजरायल ने भूटान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।
2021 -  70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट: भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता।
2021 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय पर्व का उद्घाटन किया।

 


2022 - ससंद ने ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया।
2023 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गाजा में मानवीय आधार पर युद्ध विराम की मांग के लिए भारी बहुमत से मतदान किया।
2024 - तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगन से 6 लोगों की मौत हुई।
2024 - छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए।
2024 - 18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा (सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने)।
 
12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1872 - बालकृष्ण शिवराम मुंजे - स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे।
1931 - शंकरमंची जानकी ( सोकार जानकी / शावुकारू जानकी / साहूकार जानकी) एक भारतीय अभिनेत्री।
1938 - खलील इस्माइल मकरानी - भारत के एक कवि और उपन्यासकार थे।

 


1950 - पी.टी थॉमस - केरल विधानसभा के पूर्व सदस्य।
1954 - हेमंत करकरे - 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
1958 - वी० मुरलीधरन भारत सरकार में मंत्री।
1959 - कृष्णमचारी श्रीकांत - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मद्रास में जन्म।
1981 – भारत के मशहूर ऑलराउंडर युवराज सिंह का जन्म हुआ। 
1997 - रवि कुमार दहिया - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।

12 दिसंबर को हुए निधन👉

323 – वेनिस में जन्में इटली के पर्यटक मार्कों पोलो का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ ( कन्फर्म नहीं )।
1925 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
1964 - मैथिलीशरण गुप्त, राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
2000 – जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का 71 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हुआ।
2005 - रामानन्द सागर - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता।
2012 - नित्यानंद स्वामी - उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।

 


2022 - अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच माइक लीच (61) का निधन हुआ।
2023 - यूनानी फुटबॉल खिलाड़ी कोस्टास नेस्टोरिडिस (93) का निधन हुआ।
2024 - फ्रांसीसी जैज़ पियानोवादक और संगीतकार मार्शल सोलाल (97) का निधन हुआ।

12 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री शंकरस्वामी पुण्यतिथि - शिऊर (औरंगाबाद)।
🌟 श्री रजनीकांत जन्म दिवस।
🌟 क्रिकेटर श्री युवराज सिंह जन्म दिवस।
🌟 श्री रामानंद सागर पुण्य दिवस।
🌟 श्री मैथलीशरण गुप्त स्मृति दिवस।
🌟 श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल स्मृति दिवस।
🌟 श्री नित्यानंद स्वामी स्मृति दिवस।
🌟 बलिदान / स्वदेशी - दिवस : बाबू गेनू का बलिदान : स्वदेशी दिवस।
🌟 अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति दिवस (33वां , 06 दिसम्बर का भी वर्णन)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Coverage Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस ( International Day of Neutrality)।