हरियाणा प्रदेश में 17 जिलों में पहली बार मेगा जॉब फेयर, सीएम नायब से लेकर मंत्री-सांसदों तक को जिम्मेदारी; देखें लिस्ट 

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार युवाओं के लिए समय समय पर अनेक घोषणाएं रोजगार के लिए कर रही है। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। अब इसी कड़ी में हरियाणा में जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आने वाले 4 माह उनकी तकदीर बदलने वाले होंगे। युवाओं के लिए ख्ख्खुश खबर ये हैं कि चार माह केवल रोजगार मेले आयोजन तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि सरकार और युवाओं के बीच सीधे संवाद का बड़ा अवसर बनेंगे।

हरियाणा की नाबय सरकार ने सितंबर से दिसंबर तक अलग-अलग जिलों में मेगा जॉब फेयर आयोजित करने का कार्यक्रम तैयार किया है। मेगा मेला के आयोजनों में सीएम नायब सिंह सैनी से लेकर कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और सांसद तक सीधे युवाओं के बीच पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में नौ सितंबर को कुरुक्षेत्र, 7 अक्टूबर को रोहतक, 21 अक्टूबर को पलवल और एक नवंबर को हिसार में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेला लगेगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी शिरकत करेंगे।

हरियाणा प्रदेश की सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सितंबर में अंबाला और रेवाड़ी से मेगा जॉब फेयर की शुरुआत होगी। कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पहला राज्यस्तरीय आयोजन होगा।

आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि सिंतबर माह सिरसा, यमुनानगर, भिवानी, कैथल और चरखी दादरी में भी रोजगार मेले प्रस्तावित हैं। अक्टूबर में यह अभियान रोहतक से लेकर फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम, पानीपत और झज्जर तक पहुंचेगा। नवंबर में हिसार और जींद समेत अन्य स्थानों पर आयोजन होंगे।

इसी के साथ ये भी बता दें कि रोजगार निदेशालय को बनाया नोडल एजेंसी रोजगार निदेशालय को इन मेलों की नोडल एजेंसी बनाया गया है। वहीं कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को आयोजन स्थल, लॉजिस्टिक्स, प्रचार-प्रसार और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा सरकार ने निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को जोडऩे के साथ विश्वविद्यालयों, पालिटेक्निक और उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को मेलों तक लाने के निर्देश दिए हैं।

कौन कहां संभालेगा कमान
7 सितंबर 2026 को अंबाला में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया व रेवाड़ी में राज्य मंत्री राजेश नागर।
14 सितंबर 2026 को यमुनानगर में मंत्री अनिल विज।
16 सितंबर 2026 को सिरसा मंत्री कृष्ण लाल पंवार।
17 सितंबर 2026 को भिवानी में मंत्री महिपाल ढांडा।
21 सितंबर 2026 को कैथल में मंत्री श्याम सिंह राणा व चरखी दादरी में मंत्री श्रुति चौधरी


अक्टूबर में रोजगार अभियान
9 अक्टूबर 2026 को फतेहाबाद में मंत्री कृष्ण कुमार व नूंह में राज्य मंत्री गौरव गौतम।
16 अक्टूबर 2026 को फरीदाबाद में सांसद कृष्ण पाल गुर्जर व महेंद्रगढ़ में मंत्री राव नरबीर सिंह।
21 अक्टूबर 2026 को पलवल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि।
23 अक्टूबर 2026 को गुरुग्राम में मंत्री विपुल गोयल।
28 अक्टूबर 2026 को पानीपत में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा।
30 अक्टूबर 2026 को झज्जर में मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि।


नवंबर और दिसंबर में 
16 नवंबर 2026 को करनाल में सांसद नवीन जिंदल। द्य
14 दिसंबर 2026 को पंचकूला में सांसद मनोहर लाल इसी दिन सोनीपत में सांसद सुभाष बराला। 
28 दिसंबर 2026 को हांसी में सांसद धर्मबीर सिंह।