ITI नाथूसरी चौपटा में 17 अगस्त से ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग, 237 रिक्त सीटों पर मिलेगा दाखिला

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाथूसरी चौपटा में रिक्त सीटों को भरने के लिए 17 अगस्त 2026 से मेरिट सूची आधारित 'ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग' प्रक्रिया शुरू होगी । संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की कुल 237 रिक्त सीटों पर योग्य छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा ।

मनमोहन सिंह ने बताया कि इन सीटों पर दाखिला लेने के इच्छुक छात्र छात्राएं दोपहर 12:00 बजे से पहले अपने मेरिट कार्ड संस्थान में जमा करवा सकते हैं। इसके तदुपरांत मेरिट सूची जारी की जाएगी और पूरी पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर ही बच्चों को विभिन्न व्यवसाय (ट्रेड) आवंटित किए जाएंगे। ​उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया या इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए छात्र अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।