Foreign: फर्जी ट्रैवल एजेंटों से रहे सावधान, विदेश जाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान
mahendra india news, new delhi
कई बार नौकरी के चक्कर में लोग विदेश जाने की सोचते हैं। मगर कई बार फर्जी ट्रैवलों के एजेंटों के चक्कर में आकर धन राशि गंवा बैठते हैें। इसके लिए अपने आप को आज के समय सचेत रहने की जरूरत है। शिक्षा,नौकरी तथा घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रैवल एजेंटों का शिकार बन कर अपनी मेहनत की लाखों रुपए की पूंजी गंवा बैठते हैं ।
सावधान रहना जरूरी
हरियाणा के सिरसा जिले के एपसी उदय सिंह मीना ने आमजन को ऐसी फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंटो के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें,और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करें ।
एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस द्वारा समय समय पर पुलिस एडवाइजरी जारी कर फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की जा रही है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिरसा एक साधन संपन्न जिला है,इसलिए यहां के लोगों की विदेश जाने की काफी इच्छाएं रहती है और आमजन की इच्छाओं का फायदा उठा कर ही फर्जी ट्रैवल एजेंट वेबसाइट या इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन के द्वारा आमजन से संपर्क कर अक्सर भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसा लेते हैं ।
एसपी उदयपाल ने कहा कि कुछ विदेश जाने के इच्छुक लोग सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली विज्ञापनों के लिंक को खोल लेते है औऱ एजेंटों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो जाते है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला के ट्रैवल एजेंटों के बारे में जांच की जा रही है और जांच के दौरान यदि कोई फर्जी ट्रैवल एजेंट पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला के सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित ट्रैवल एजेंटो की बारीकी से जांच करें ताकि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी युवा के भविष्य से खिलवाड़ न हो सके। उन्होंने कहा कि बहुत से मामलों में ये एंजेट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती,दूसरे अन्य देशों में भेज देते हैं। एसपी उदय सिंह मीना ने कहा कि आपके द्वारा बरती गई थोड़ी सी सावधानी आपको ऐसे ठगों का शिकार होने से बचा सकती है, इसलिए विदेश जाने से संबंधित कार्यों को लेकर हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एंजेटों से ही संपर्क करें तथा पैसों का भुगतान करने से पूर्व उसे ऐजंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें ।