Blame: युवती ने युवक से कहा दस लाख रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म के आरोप में फंसा दूंगी
mahendra india news, गुरुग्राम
एनसीआर में दुष्कर्म का आरोप लगाने और ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये मांगने का मामला आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुग्राम के सेक्टर 51 निवासी युवक ने एक महिला पर दुष्कर्म का आरोप लगाने और ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत
युवक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आर्किड आइलैंड निवासी युवक ने शिकायत में कहा कि वह 13 मई को महिला मित्र के साथ साउथ सिटी वन के एक होटल में गया हुआ था।
इस दौरान महिला मित्र ने अपनी एक दोस्त को फोन किया। इसके बाद वह होटल आई गईा। यहां युवती की मुलाकात युवक से हुई। इसके बाद युवक के साथ पहले से बैठी महिला चली गई। इस दौरान दोनों ही बैठे रहे। युवती भी कुछ समय बाद होटल से चली गई।
युवक को दी धमकी
युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि 14 मई को युवती ने युवक को थाने के पास बुलाया और उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ब्लैकमेल किया। युवती ने उनसे दस लाख रुपये मांगे। इसी के साथ धमकी भी दी कि अगर रुपये नहीं मिले तो इसके बाद थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया जाएगा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपित युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।