फर्जी शादी विवाह का खेल भाग जाती दुल्हन
mahendra india news, sirsa
फर्जी शादी करवाने और नाबालिग लड़कियों को डराकर शादी करवाने के मामले का पुलिस पर्दाफास कर दिया है। हरियाणा में फर्जी तौर पर शादी करने के मामले में दो सदस्यों को क्रक्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। दोनों आरोपी पत्नी व पति हैं और लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपति रीना और विक्की को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपित रीना ने बताया कि उसकी दो शादी हुई हैं। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी, लेकिन उसे यह काम पसंद नहीं था। उसे बड़े होटलों में घूमना फिरना पसंद था। इसके बाद फर्जी शादी करने में जुटे गये। इस काम में उसकी मदद एक अन्य आरोपी सर्वेश और एक अन्य महिला करते थे।
पुलिस को मिली शिकायत
जींद की एक महिला ने पुलिस को साल फरवरी 2021 में शिकायत दी। जिसमें बताया गया कि बहू घर से बिना कुछ बताए चली गई। जब कोई सुराग नहीं लगा तो केस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपा गया। जांच में आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि जिससे शादी हुई। वह सपना को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अप्रैल 2022 में रेस्क्यू किया गया था।
जान से मारने की धमकी भी देते थे
पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ की। जिसमें सपना ने बताया कि उसका नाम स्वर्णलता है। वह अपनी मर्जी से गई थी क्योंकि उसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई थी। उसकी शादी 2002 से हुई थी। उसका पति साल 2005 से मुंबई में ऑटो चलाता है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। जब वह दिल्ली आई थी तो उसकी पहचान रीना से हुई। इसके बाद शादी की गई।
रीना ने उसे बताया कि वे 10-15 दिन के लिए शादी करवाते हैं। जब मना कि तो रीना ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हां बोल दिया। इससे पहले उसकी एक बार शादी राजस्थान में करवा चुके हैं और एक बार हरियाणा में ही करवाई थी।
हर बार उसे घर पर लाने के नाम पर ले आते हैं और फिर दोबारा शादी करवा देते हैं। पुलिस को उसने बताया कि रीना के साथ मिलकर 2-3 औरतें और है जो ये काम करती हैं।