Haryana: हनीट्रैप में फंसाकर 64 साल के बुजुर्ग किसान से पांच बीघा जमीन और साढ़े 22 लाख ऐंठने का मामला आया 

पहले अश्लील वीडियो बनाई, फिर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी
 

mahendra india news, sirsa

महिलाओं ने 64 साल के बुजुर्ग की पहले अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। ऐसा कर पलवल के बहीन थाना अंतर्गत एक गांव में 64 वर्षीय बुजुर्ग किसान को हनीट्रैप में फंसा लिया। यही नहीं किसान से पांच बीघा जमीन और साढ़े 22 लाख ऐंठने का मामला सामने आया है।

गिरोह का भंडाफोड़ हुआ

इस घटना के बारे में जैसे ही पीड़ित के दामाद केा लगा। इसके बाद गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। शिकायतकर्ता के मुताबिक गिरोह यह करीबन 8 वर्ष से काफी सक्रिय है। इसने हनीट्रैप की कई वारदातें की हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। बहीन थाना पुलिस ने केस में शिकायत पर 8 नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। 

बहीन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि UP के कोसीकलां में लालपुर के रहने वाले सिकंदर ने शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि ससुराल गांव नांगल जाट में है। पिछले दिनों उसकी पत्नी रामभूतेरी ने बताया था कि नांगल जाट की ही रहने वाली जग्गो उर्फ जगवती, ऊषा और कुछ व्यक्तियों ने उसके पिता बृजपाल को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उससे पांच बीघा जमीन और साढ़े 22 लाख रुपये एंठे गये। उसके ससुर को जग्गो उर्फ जगवती और ऊषा ने अपने घर पर बहला-फुसलाकर बुलाया लिया। इसके बाद उससे जबरदस्ती ससुर बृजलाल की अश्लील वीडियो बनाई।

इसके बाद तो दोनों ने उसके ससुर को धमकी दी कि उन्हें तीस लाख रूपये नहीं दिए तो वह वीडियो पुलिस में दे देगी। ऐसा कर जेल में डलवा देगी। इसके बाद बीती 18 मई को जग्गो उर्फ जगवती और ऊषा ने उसके ससुर को अपने घर पर बुलाया।
यहां पर नांगल जाट का ही रहने वाला संजीत, चेतराम, योगेश, छपरौला गांव का रहने वाला तरुण तेवतिया और गांव सेवली की चंद्रा एवं महेश मौके पर थे। उक्त सभी व्यक्तियों ने उसके ससुर को डराया-धमकाया और 30 लाख रूपये एवं पांच बीघा जमीन देने की मांग कर डाली 

जमीन की करवा दी रजिस्ट्री
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपितों ने इसी साल के 16 मई को उसके ससुर को धमकी देकर 5 बीघा जमीन की रजिस्ट्री गांव सेवली की रहने वाली चंद्रा के नाम करा ली। इसके बाद आरोपितों ने उसके ससुर का बंधन बैंक में खाता खुलवाया।  इसी साल के 19 मई को 5 लाख रुपये चेक के माध्यम से तरुण तेवतिया के खाते में डाले गये। बीती 18 मई को साढ़े 9 लाख रुपये बैंक से नगद निकलवाए लिए गये। इसके बाद उसके ससुर को जमकर मारा पीटा गया। 

बीती 20 मई को आरोपित उसके ससुर को फिर बैंक में ले गए और तीसरी बार 8 लाख चेक के माध्यम से  निकलवाए और यह रूपये Tarun Tewatia के खाते में डलवाए गए। शिकायत में बताया गया है कि Jaggo उर्फ Jagwati, Usha, ऊषा के साथ मिलकर सभी आरोपित हनीट्रैप गिरोह चलाते हैं। आरोपितों ने कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठे हैं।