हरियाणा : इंटरनेशनल महिला रेसलर की अश्लील फोटो वीडियो की गई वायरल, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच 


पुरुष पहलवान के साथ वीडियो वायरल 

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा में महिला खिलाड़ी का अश्लील फोटो वीडियो का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जींद में इंटरनेशनल महिला पहलवान दूसरे पुरुष पहलवान के साथ आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी गई। जब इसके बारे में जैसे स्वजनों को पता चला। इसके बाद खिलाड़ी के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। 

फोटो से अश्लील फोटो-वीडियो बनाए गये
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया है कि उसकी बेटी नेशनल स्तर की रेसलर है। किसी व्यक्ति ने उसकी बेटी का फोटो उठाकर उसे अश्लील फोटो और वीडियो पर लगा दिया। शिकायत में कहा गया है कि फोटो एडिट करने के बाद इन गंदी फोटो-वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी गई। 

आपको बता दें कि खिलाड़ी के पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह फोटो किसने एडिट की हैं। उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। किसी की उनसे क्या दुश्मनी है, इसके बारे में भी उन्हें नहीं पता। यह फोटो-वीडियो पूरी तरह से झूठी हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच 
नेशनल महिला रेसलर के पिता की जैसे ही शिकायत आई। जींद पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स की जांच में जुट गई है, जहां ये फोटो-वीडियो पोस्ट की गई।