हरियाणा पुलिस ने किया पंजाब के इनामी बदमाश का एंकाउंटर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई एएसआई की जान
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेें कैथल से हैं। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ पुलिस टीम गुहला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चोरी व छीनाझपटी के कई मामलों में वांछित आरोपित के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपित की पहचान पंजाब के कृपाल उर्फ बल्लू निवासी अलीपुर के रूप में हुई है।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ के एएसआई अजीत सिंह, एएसआई राममेहर, एएसआई अशोक, एएसआई संदीप व सिपाही सरवन कुमार की टीम सरकारी गाड़ी में थाना गुहला क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे।
गांव बाबकपुर के पास पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कृपाल उर्फ बल्लू, जो चोरी व छीनाझपटी के मामलों में वांछित है, बाबकपुर से रत्ताखेड़ा जाने वाली सडक़ के पास जंगल में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर अवैध हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है।
इसके बाद इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी तैयार की गई, इसके बाद टीम के कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट पहन ली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागने लगा।
युवक को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारियों द्वारा उसे रुकने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चलानी शुरू कर दी। आरोपित द्वारा चलाई गई गोली एएसआई अजीत सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, इससे अजीत सिंह की जान बच गई।
पुलिस द्वारा सुरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के घुटने में गोली लगी और उसे मौके पर काबू कर लिया गया। आरोपित द्वारा 4 से फायर किए गए तथा 4 फायर पुलिस की तरफ से हुए।
बताया जा रहा है कि आरोपित की पहचान कृपाल उर्फ बल्लू निवासी अलीपुर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपित को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गुहला ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे कैथल के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया।
आरोपी के कब्जे से 32 बोर अवैध असला बरामद किया गया। पुलिस की प्रारम्भिक जांच दौरान सामने आया है की आरोपित पर चोरी लूट छीनाझपटी के कई पुलिस केस दर्ज है।